फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Khichdi Mela: Crowds flock to the festival for entertainment and food.

खिचड़ी मेला : खानपान के साथ मनोरंजन केे लिए उमड़ रही भीड़

Mon, 19 Jan 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Khichdi Mela: Crowds flock to the festival for entertainment and food.
नगर पंचायत चौक मे लगे मेले का आनंद उठाते लोग। 
महिलाओं की खरीदारी में दिख रही दिलचस्पी
विज्ञापन

लाख से अधिक प्रतिदिन हो रहा खानपान का कारोबार
महराजगंज/चौक बाजार। नगर पंचायत चौक में लगा खिचड़ी मेला क्षेत्र की कौन कहे पूरे जनपद में क्रेज बना चुका है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग इसे साबित कर रहे हैं। हठयोगी को खिचड़ी चढ़ाने के बाद लोग घंटों मेले में खानपान, मनोरंजन व खरीदारी का लुत्फ उठा रहे हैं। सर्वाधिक संख्या महिलाओं व बच्चों की है। वहीं युवा भी बड़ी संख्या में मस्ती करते मेले में दिख रहे हैं। मेले की भीड़ के कारण घरेलू आइटम व सौंदर्य प्रसाधन के साथ खानपान व मनोरंजन पर लोग खुलकर खर्च कर रहे हैं। सिर्फ खानपान के मशहूर दुकानों की बात करें तो बिक्री का आंकड़ा प्रतिदिन एक लाख रुपये से अधिक का है।
वेज रोल ही नहीं कबाब पराठा भी बिक्री में आगे
मेले में चाट, फुलकी, इमरती, खजले के साथ वेज रोल व कबाब पराठा भी खूब बिक रहा है। वेज रोल व कबाब पराठा की दुकान घुघली के रंजीत चलाते हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में रहकर इसे बनाना सीखा अब घुघली में दुकान चलाते हैं। खिचड़ी मेले में पहली बार दुकान लगाया है। मेले में आए लोगों को उनकी क्वालिटी पसंद आ रही है। प्रति दिन आठ से 10 हजार रुपये कमाई हो जाती है। वेज रोल 15 तो कबाब पराठा 20 रुपये के रेट में उपलब्ध कराया जा रहा है। मेले में इकलौती इस तरह की दुकान होने के कारण सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खूब बिक्री का दौर रहता है। कमाई को देखकर वह अब प्रति वर्ष आने की बात कही।
विज्ञापन

टोमेटो चाट के खूब पहुंच रहे दीवाने
फरेंदा में चाट भंडार के राकेश की दुकान पर भी भीड़ संभालने के लिए चार लोग लगाए गए हैं। यहां टोमेटो चाट व जिंजर सूप की बिक्री खूब हो रही है। बताया कि प्रति दिन पांच हजार तक बिक्री इस समय यहां है। 10 रुपये में सिंगल पीस टोमेटो चाट व इतने में ही जिंजर सूप की बिक्री हो रही है। पिछले वर्ष से मेले में दुकान लगा रहे हैं लेकिन इस वर्ष बिक्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रूट सलाद के जरिये सेहत का डोज
शंभू के फल की दुकान मुख्यालय पर है। उनकी एक दुकान मेले में भी लगी है। उन्होंने बताया कि 20 रुपये प्लेट फ्रूट सलाद का रेट है। प्लेट में गाजर, चुकंदर, सेब, केला, अमरूद पपीता की मिश्रित सलाद व हरी धनिया की चटनी सर्व की जाती है। 10 से 15 किलो फ्रूट सलाद बड़े आराम से बिक जाता है क्योंकि भीड़ खूब हो रही और लोग सेहत दुरुस्त रखने के लिए इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।
मनोरंजन में बड़ा झूला व मिक्की माउस की धूम
मनोरंजन उपलब्धता की बात करें तो तमाम झूले, चकरी, मौत का कुंआ में हैरतंगेज खेल दिखाए जा रहे हैं। लेकिन सर्वाधिक भीड़ युवाओं व यूवतियों की बड़े झूले के प्रति तो छोटे बच्चों को मिक्की स्केटिंग पहली पसंद है।

वर्जन

मेले में लोगों का लगातार आना-जाना बना हुआ है। मेला क्षेत्र में लगी दुकानों के लिए कोई शुल्क नहीं है। सिर्फ बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था का चार्ज लिया जा रहा। मेले में आए कारोबारी बेहतर कमाई कर रहे हैं।
-ओमप्रकाश, ईओ, नगर पंचायत चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed