फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Keep fast in the month of Moharram, make people eat Quran

Maharajganj News: मोहर्रम के महीने में रोजा रखे, कुरान खानी कराए

Wed, 10 Jul 2024 07:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Jul 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Keep fast in the month of Moharram, make people eat Quran
मिठौरा। मोहर्रम इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना है। हिजरी वर्ष का आरंभ इसी महीने से होता है। इस माह को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार (शामिल) किया जाता है। बृहस्पतिवार को मोहर्रम महीने की चार तारीख है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद ने इस महीने को अल्लाह का महीना कहा है। साथ ही इस मास में रोजा रखने की खास अहमियत बयान की।
विज्ञापन


जामिया रिजवीया नुरुल उलूम महराजगंज के मौलाना अमजद के अनुसार, एक हदीस में अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने कहा कि रमजान के अलावा सबसे उत्तम रोजे वे हैं, जो अल्लाह के महीने यानी मोहर्रम में रखे जाते हैं। यह कहते समय नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने एक बात और जोड़ी की जिस तरह अनिवार्य नमाजों के बाद सबसे अहम नमाज तहज्जुद की है। उसी तरह रमजान के रोजों के बाद सबसे उत्तम रोजे मोहर्रम के हैं।
विज्ञापन

मोहर्रम का महीना आए तो अकीदतमंदों को खूब रोजे रखने चाहिए, कुरान खानी कराना चाहिए, गरीबों, यतिमों की मदद करना चाहिए। मुहर्रम की 9 तारीख को की जाने वाली इबादतों का भी बड़ा सवाब बताया गया है। हजरत मुहम्मद (सल्ल.) के साथी इब्ने अब्बास के मुताबिक हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने कहा कि जिसने मोहर्रम की 9 तारीख का रोजा रखा, उसके दो साल के गुनाह माफ हो जाते हैं तथा मोहर्रम के एक रोजे का सवाब (फल) 30 रोजों के बराबर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed