फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kathmandu-Sonauli road blocked due to slippery road in Daunanne

Maharajganj News: दाऊनन्ने में सड़क पर फिसलन के कारण काठमांडू-सोनौली मार्ग अवरुद्ध

Sun, 22 Mar 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kathmandu-Sonauli road blocked due to slippery road in Daunanne
आवाजाही करते वाहन। 
दाऊनन्ने में भूस्खलन और भारी फिसलन के कारण वाहन नहीं चढ़ पा रहे ऊपर
विज्ञापन

मार्ग के दोनों तरफ लग गया है जाम, यातायात पुलिस ने आवागमन पर लगाई रोक
सोनौली। बारिश की वजह से सड़कों पर फिसलन बढ़ने से होने वाले खतरे को देखते हुए से बुटवल-नारायणगढ़ मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। ईस्ट-वेस्ट हाईवे के किनारे दाऊनन्ने नवलपरासी (बरदाघाट सुस्तापुर) के बिनयी त्रिवेणी रूरल म्युनिसिपैलिटी-2 में फिसलन भरी सड़कों की वजह से यातायात पुलिस ने यह फैसला लिया है। यह मार्ग काठमांडू और सोनौली की प्रमुख सड़क है।
शनिवार की सुबह दाऊनन्ने घिउखोला और विश्वकर्मा मंदिर के पास बारिश की वजह से फिसलन भरी सड़कों की वजह से मार्ग अवरुद्ध है। नवलपरासी (बरदाघाट सुस्तापुर) जिला पुलिस ऑफिस के अधीक्षक युवराज खड़का ने बताया कि दाऊनन्ने में भूस्खलन और भारी फिसलन होने के कारण वाहन चढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया है, जिसमें पर्यटक सहित सैकड़ों वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर से हो रही बारिश की वजह से सड़क कीचड़ और फिसलन भरी हो गई है। जिससे ट्रैफिक जाम हो गया क्योंकि गाड़ियां ऊपर नहीं जा पा रही हैं। हल्की बारिश में भी फिसलन की वजह से गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं। कीचड़ वाली सड़क पर गाड़ियों के फंसने की दिक्कत हो रही है। जिला पुलिस ऑफिस के अधीक्षक ने बताया कि दाऊनन्ने सेक्शन में सड़क पर रुकावटों की वजह से गाड़ियों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बुटवल-नारायणगढ़ रोड एक्सपेंशन के तहत दाऊनन्ने सेक्शन का काम पूरा नहीं हुआ है, इसलिए हल्की बारिश में भी सड़क ब्लॉक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बारिश के कारण ईस्ट-वेस्ट हाईवे के काठमांडू मार्ग स्थित दाऊनन्ने रोड सेक्शन पर सड़क फिसलन भरी हो गई है और दोनों तरफ के वाहन पूरी तरह से जाम हो गए हैं। पुलिस ने उन वाहनों को पाल्पा रूट से डायवर्ट कर लोगो को निकालने के प्रयास में है, लेकिन पाल्पा जिले के सिद्धबाबा इलाके में भूस्खलन में पत्थर गिरे हैं और सड़क दोनों तरफ से जाम हो गई है। सड़क के बारे में जानकारी के लिए यात्री जिला पुलिस कार्यालय, भैरहवा:- 9857090482, क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल:- 9857070980 नेपाल पुलिस सड़क एवं यातायात बुटवल:-103, 9857090375, 9857090044, जिला यातायात पुलिस पाल्पा:-9857091500 जिला यातायात कार्यालय नवलपरासी वेस्ट:-9857046282 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed