फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Karva Chauth today, colors of mehendi shine on the palms of women

Maharajganj News: करवा चौथ आज, महिलाओं की हथेलियों पर निखरे मेहंदी के रंग

Wed, 01 Nov 2023 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth today, colors of mehendi shine on the palms of women
फोटा
विज्ञापन

बुधवार को मनाया जाएगा करवाचौथ का त्योहार, तैयारियां जोरों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार से अपने हाथों में मेहंदी रचाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा काॅस्मेटिक की दुकानों के साथ ही पूजन सामग्रियों से बाजार गुलजार है। करवाचौथ का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर महिलाओं ने खरीदारी के अलावा अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर मेहंदी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसके कारण महिलाओं में इसका खासा क्रेज रहता है।
मंगलवार से ही सुहागिन महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाना शुरू कर दिया। करवाचौथ त्योहार पर मेहंदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग हुई। इसके अलावा बाजारों में शहर के प्रमुख ब्यूटी पार्लरों पर करवाचौथ के व्रत पर ग्राहकों को अलग से पैकेज भी दिए जा रहे हैं। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने सुहागिनों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दिए हैं। बाजार में करवाचौथ को लेकर दिनभर चहल पहल रही। दुकानदार भी बिक्री से खुश नजर आए।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालक ऋतु ने बताया कि पार्लर में महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी है। इनमें से अधिकतर महिलाएं करवा चौथ के दिन की बुकिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
भीड़ की वजह से मेकअप सही से नहीं हो पाता है। इससे बचने के लिए मैंने पहले से ही मेहंदी और पार्लर लगवाने के लिए बुक करवा लिया है। इससे समय बचने के साथ-साथ परेशानी से भी बच जाऊंगी।
पूर्णिमा, मऊपाकड
------------------
करवाचौथ के दिन मेहंदी लगवानी है। व्रत रखने पर मेहंदी लगवाने में कोई भी परेशानी न हो, जिसकी वजह से मेहंदी और पार्लर बुक करा ली है।
प्रिया, सक्सेना नगर
-------------------------------
पूजा का शुभ मुहूर्त होगा शाम पांच बजकर 36 मिनट से छह बजकर 54 मिनट तक
महराजगंज। सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवाचौथ व्रत एक नवंबर को है। पति-पत्नी के अखंड प्रेम, सम्मान व त्याग की चेतना का प्रतीक पर्व करवा चौथ है। पति के लंबी आयु के लिए अन्न जल त्याग कर सुहागिनें व्रत रखेंगी। पूरा दिन व्रत रखकर शाम को पूजन आदि की पूर्णता के बाद रात को चांद का दर्शन व अर्ध्य देकर अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रती उपवास तोड़ेंगी। व्रत को लेकर सुहागिनों बहुत उत्साह है।

ज्योतिषाचार्य पंडित दिवाकर मणि ने बताया कि इस बार करवाचौथ व्रत का कुल समय 13 घंटे 42 मिनट का रहेगा। यह सुबह छह बजकर 33 मिनट से शुरू होकर रात आठ बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस बार करवाचौथ पर सर्वार्थ सिद्धि समेत तीन शुभ योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग एक नवंबर को सुबह छह बजकर 33 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन दो नवंबर को सुबह चार बजकर 36 मिनट तक रहेगा। उन्होंने बताया कि करवाचौथ के दिन मृगशिरा नक्षत्र व्रत रखना शुभ होगा।
----------------------------
करवाचौथ पूजा सामग्री
पंडित रामनरायन मणि त्रिपाठी ने बताया कि करवाचौथ पूजा का शुभ मुहुर्त शाम पांच बजकर 36 मिनट से शाम छह बजकर 54 मिनट तक है। उन्होंने बताया कि करवाचौथ का महिलाओं में बहुत अधिक महत्व होता है। पूजा सामग्री में देसी घी, इत्र, नारियल, जनेऊ जोड़ा, अबीर, गुलाल, शहद, दक्षिणा, कच्चा दूध, छलनी, कपूर, गेहूं, रूई की बाती,करवा माता की तस्वीर, दीपक, अगरबत्ती, लकड़ी का आसन,हलुआ, आठ पूरियों की अठावरी आदि होना चाहिए।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed