फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kanpur MLA Irfan Solanki remains calm in the jail barrack.

Maharajganj News: जेल के बैरक में शांत रहते हैं कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी

Sat, 06 Apr 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur MLA Irfan Solanki remains calm in the jail barrack.
सपा विधायक इरफान सोलंकी।
महराजगंज। सपा विधायक इरफान सोलंकी एक निराश्रित महिला का प्लाट कब्जा करने की कोशिश और आगजनी के मामले में इस समय महराजगंज जेल में बंद हैं। जाजमऊ थाने में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ आठ नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी केस में उन्हें बृहस्पतिवार को कानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन

जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। बीते दिन कानपुर में पेशी पर जाने के दौरान उन्होंने बयान देकर सबको चौका दिया। कानपुर में पेशी के बाद वह जिला कारागार महराजगंज में आ चुके हैं। कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी जेल के बैरक में शांत रहते हैं। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं। जेल से पेशी पर जाने के दौरान कोई बात नहीं करते हैं। जेल के अंदर उनको नियम के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। रमजान में वह प्रत्येक दिन नियम का पालन करते हुए रोजा रखते हैं। जेल प्रशासन भी उनको रमाजन में फल समेत अन्य जरूरी सामाग्री जेल मैनुअल के अनुसार उपलब्ध कराता है। उनके अलावा जेल में रोजा रखने वाले अन्य बंदियों को भी जरूरी सामाग्री दी जाती है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि जेल के अंदर विधायक फालतू बयानबाजी नहीं करते हैं। न्यूज पेपर पढ़कर देश दुनिया की हलचल के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। यहां उनकी ओर से कोई हरकत ऐसी नहीं की जाती है। जिससे परेशानी हो। नियम के अनुसार मिलने वाली सभी सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed