फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kalash Yatra taken out in Barithwa with chants of Maa Durga

Maharajganj News: मां दुर्गा के जयघोष के साथ बरईठवा में निकाली कलश यात्रा

Wed, 10 Apr 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out in Barithwa with chants of Maa Durga
बागापार। सदर ब्लाॅक के ग्राम सभा बागापार टोला बरईठवा में चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को नौ दिवसीय श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा बरईठवा स्थित दुर्गा मंदिर से निकली। इसके बाद बागापार चौराहा, लखनपुर, पिपरा, अवधपुर, अमरुआ, बेलवाकाजी, विजयपुर, बरगदवा राजा, केवलापुर खुर्द होते हुए चानकी घाट पर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा परासखांड़, झुंगवा, परसिया, विजयपुर, बलिरामपुर, कोदईपुर, बरईठवा होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची और यज्ञ मंडप पर स्थापित की गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल युवा डीजे एवं बैंडबाजा की धुन पर खूब थिरक रहे थे। वहीं सिर पर कलश लिए युवतियां व महिलाएं देवी गीत गा रही थीं। कलश यात्रा में ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह, रामाज्ञा वर्मा, विश्वनाथ यादव, रामराज चौरसिया, विद्यासागर वर्मा, हरिराम वर्मा, सोनू वर्मा, सीरी वर्मा, जगरनाथ वर्मा, रामबचन यादव, रामनरेश वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed