फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jyoti wins interest in song and debate competition

Maharajganj News: गीत में रूचि व वाद विवाद प्रतियोगिता में ज्योति ने मारी बाजी

Tue, 12 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jyoti wins interest in song and debate competition
फरेंदा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में राजकीय कन्या इंटर कालेज आनंदनगर में सोमवार को संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के लगभग 400 छात्रों ने प्रतिभाग किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में रूप नरायन सर्वहितकारी इंटर कालेज बसंतपुर घुघुली की रूचि सिंह प्रथम व वाद विवाद प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार की ज्योति वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


संस्कृत गीत में रूपनरायन सर्वहितकारी इंटर कालेज घुघुली की तन्नू सिंह द्वितीय व दिग्विजयनाथ इंटर कालेज चौक बाजार की श्रेया मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में पैरामाउंट एकेडमी महराजगंज की प्राची मिश्रा द्वितीय व डीएवी नारंग इंटर कालेज घुघुली यशोदा सहानी को तीसरा स्थान मिला। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज चौक बाजार की ज्योति वर्मा व अनामिका पटेल की टीम को पहला व जयपुरिया इंटर कालेज के शिवम चौरसिया व नवनीत पांडेय को दूसरा स्थान, सरदार पटेल इंटर कालेज लक्ष्मीपुर रामसजीवन व संदीप चौरसिया की टीम को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि संस्कृत भाषा ही नहीं प्राण हैं, संस्कृत जीवन स्तंभ हैं व संस्कार की भाषा हैं। एसडीएम रमेश कुमार ने कहा संस्कृत देव भाषा हैं। हमें अपनी संस्कृति को पहचानने के लिए व विश्व पटल पर पहचान बनाने के लिए संस्कृत का अध्ययन जरूरी हैं। पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में संस्कृत के प्रति रूचि बढ़ती हैं। संयोजक डॉ. राकेश तिवारी ने कहा संस्कृत प्रतियोगिता से समाज को एक दिशा मिलती हैं और संस्कृत के छात्रों में निखार आता है। प्रधानाचार्य डॉ ज्योति सिंह ने कहा संस्कृत के प्रति छात्रों का विशेष रूचि है। इसको प्रोत्साहित करने की जरूरत है। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रांगेश मिश्रा, जोखन पांडेय, डॉ. राजीव शर्मा, यज्ञेश नरायन उपाध्याय, प्रसून कुमार मल्ल व गोविंद वस्याल रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल, बीईओ अगनिक कुमार, डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed