फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Junk brought from Nepal recovered and sealed

Maharajganj News: नेपाल से लाया गया कबाड़ बरामद कर किया गया सील

Tue, 11 Jul 2023 05:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Junk brought from Nepal recovered and sealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। भारत नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट गांव के निकट एक कबाड़ की दुकान पर एसडीएम नौतनवां के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापा डाला। अवैध रूप से नेपाल से लाए गए कबाड़ को बरामद कर सील कर दिया गया।
सोनौली क्षेत्र के श्यामकाट गांव के पास एक व्यक्ति ने स्क्रैप की दुकान खोली हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्क्रैप की दुकान की आड़ में दुकानदार तमाम तरह के सामानों की अवैध खरीद फरोख्त कर रहा था। नेपाल की पगडंडियों के रास्ते से तमाम वाहनों को लाकर अवैध रूप से उसे काट कार स्क्रैप बना रहा था। इसी सूचना पर सोमवार की शाम पुलिस और एसएसबी के साथ एसडीएम ने छापेमारी कर जांच की गई तो दुकान में दो नेपाली नंबर के ट्रैक्टर के कबाड़ भारी मात्रा में बरामद किए गए।
विज्ञापन


एसडीएम नौतनवां मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दुकान पर छापेमारी कर जांच की गई है। नेपाली नंबर के ट्रैक्टर और भारी मात्रा में कबाड़ बरामद हुए हैं। दुकान को सील कर वाणिज्य और कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंप दिया गया है। इस दौरान थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी सोनौली अंकित सिंह, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, एसएसबी इंस्पेक्टर जयंता घोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed