फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Journey from Buddha to Kabir taken out from Panchayat Intermediate College

Maharajganj News: पंचायत इंटरमीडिएट काॅलेज से निकाली गई बुद्ध से कबीर तक यात्रा

Sat, 02 Dec 2023 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Dec 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Journey from Buddha to Kabir taken out from Panchayat Intermediate College
परतावल। शनिवार को पंचायत इंटरमीडिएट काॅलेज से बुद्ध से कबीर तक यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ प्रबंधक जयंती त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने किया। भारत की साझी विरासत को समेटने और सजोने के क्रम में आयोजित यह यात्रा नगर वासियों के लिए कौतुहल का केंद्र रही। विद्यालय के कृष्ण द्वारा पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दीनबन्धु शुक्ला ने कहा कि बुद्ध और कबीर हमारी सांस्कृतिक एकता के प्रतीक रहे हैं। इनके विचार धार्मिक आडंबरों से मुक्त करने तथा समाज को नई दिशा देने के लिए रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध से कबीर और उसके बाद बाबा साहब भीमराव आंबेडकर तक आई यह वैचारिक क्रांति वस्तुतः भारत के नवनिर्माण में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर टीम ने अमीर खुसरो की रचना और कबीर वाणी का गायन किया। डॉ. विनोद मल्ल ने छात्र-छात्राओं की करियर काउंसलिंग की। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने करियर से जुड़े प्रश्न रखा, जिसका उत्तर काउंसलर डॉ. विनोद मल्ल ने दिया। विद्यालय में आयोजित साझी विरासत से संबंधित कला, निबंध एवं कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सौरभ पाठक, कन्हैया यादव, परमेंद्र वर्मा, डॉ अंशुमान त्रिपाठी, नवी आलम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed