{"_id":"6ab03de28cb995421f0f6bcb","slug":"jordan-had-stayed-close-to-a-teacher-from-uttarakhand-in-mysore-maharajganj-news-c-7-1-gkp1039-1457926-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मैसूर में उत्तराखंड की शिक्षक के करीब रहा था जार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मैसूर में उत्तराखंड की शिक्षक के करीब रहा था जार्डन
विज्ञापन
नीलोत्पल दुबे
महराजगंज। 29 अक्टूबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से भागने के बाद 11 जुलाई 2026 को नेपाल के सोनौली बॉर्डर से दबोचे गए जार्डन की उत्तराखंड की महिला शिक्षक से नजदीकियों की बात भी सामने आई है। सीजेएम कोर्ट में पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में ब्रिटिश नागरिक जार्डन ब्राउन की 255 दिन की फरारी का हर महत्वपूर्ण विवरण दर्ज है। 100 पृष्ठ की चार्जशीट में उत्तराखंड की रहने वाली योग शिक्षक से नजदीकी की कहानी भी दर्ज है। विवेचना के दौरान ऊधमसिंह नगर की रहने वाली शिक्षक से महराजगंज पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
29 अक्टूबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से भागा जार्डन 11 जुलाई 2026 तक पुलिस को चकमा देता रहा। इस बीच वह हैदराबाद, मैसूर और गोवा में रहा। पुलिस की ओर से कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक हैदराबाद में रहने के दौरान वह अपना खर्च चलाने के लिए अवैध गतिविधियों में शामिल रहा। उसके तोड़े गए फोन से रिकवर हुए डेटा में बच्चों के गंदे वीडियो बनाने के भी साक्ष्य मिले हैं। पुलिस उसके इस धंधे में शामिल रहने की भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हैदराबाद में उसकी इन गतिविधियों की स्थानीय पुलिस को लगने से पहले ही वह भागकर मैसूर पहुंच गया था।
पुलिस की विवेचना में पता चला है कि मैसूर में उसकी मुलाकात उत्तराखंड की रहने वाली योग शिक्षक से हुई। शिक्षक स्कूल के बच्चों के एक ग्रुप को एक सप्ताह के लिए टूर पर लेकर मैसूर गई थी। पुलिस की पूछताछ में जार्डन ने बताया है कि छोटे बच्चों की सोहबत के बहाने वह उस ग्रुप के करीब गया और योग शिक्षक से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला सप्ताह भर में ही काफी आगे बढ़ गया। टूर के दौरान एक सप्ताह तक योग शिक्षक और जार्डन काफी करीब रहे। इसके बाद योग शिक्षक उत्तराखंड लौट गई। विवेचना के दौरान महराजगंज पुलिस की टीम उत्तराखंड भी गई थी और शिक्षक से मुलाकात कर जार्डन के संबंध में उसके बयान दर्ज किए। पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि जार्डन की ब्रिटेन, थाईलैंड और अब भारत में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर महिला शिक्षक आश्चर्यचकित रह गई। उसने लिखित बयान के साथ कोर्ट में बयान देने के लिए महराजगंज आने पर भी सहमति दी है जिसे पुलिस ने चार्जशीट के साथ न्यायालय में दाखिल किया है। संवाद
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज की अदालत में जार्डन पर आव्रजन व विदेशी अधिनियम एवं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। विपक्षी वकील ने चार्जशीट दाखिल करते समय जार्डन के मोबाइल से वीडियो मिलने, महिला योग शिक्षक से उसकी नजदीकी होने से समेत अन्य आरोप लगाए हैं। 28 सितंबर को मामले में की अगली सुनवाई होनी है। तिहाड़ जेल प्रशासन से वीसी के जरिये जार्डन को प्रस्तुत करने की मांग की गई है।
- आशुतोष पाण्डेय, डिप्टी चीफ (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज