{"_id":"6881386660616f6883032e26","slug":"joint-portal-provides-convenience-to-fishermen-applications-start-today-maharajganj-news-c-206-1-go11002-155364-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संयुक्त पोर्टल से मत्स्य पालकों को सहूलियत, आज से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संयुक्त पोर्टल से मत्स्य पालकों को सहूलियत, आज से आवेदन
Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मछुआरों की सुविधा व अनुदान की प्रक्रिया आसान की गई है। मत्स्य विभाग की संचालित योजनाओं के लिए अलग- अलग वेबसाइट पर जाकर आवेदन नहीं करना होगा। विभाग ने एफआईएसएच ईआरआरआइईएसडाटयूपीडाटइन पोर्टल लांच किया है। इस एक ही पोर्टल पर राय स्तर की सभी योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।
महराजगंज जनपद में मत्स्य पालन रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। 3400 पंजीकृत तालाबों में मत्स्य पालन किया जाता है। मछुआरों के लिए विशेष योजना प्रारम्भ कर इसे और बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा। इसमें मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी एवं सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम, मोपेड विद आइस बाक्स योजना का लाभ लेने के लिए मत्स्य पालकों को इसी पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
पालकों को इसी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन आज 24 जुलाई से 14 अगस्त तक निर्धारित की गई है। निषादराज बोट सब्सिडी, जाल, इलेक्ट्रिक व्हीकल विद इंसुलेटेड आइस बाक्स के लिए 40 प्रतिशत, सघन मत्स्य पालन को एयरेशन सिस्टम पर 50 प्रतिशत अनुदान व्यवस्था प्रभावी है।