{"_id":"6022c8d68ebc3ed1ad70009b","slug":"jmc-will-provide-pure-water-in-458-gram-panchayats-maharajganj-news-gkp384117497","type":"story","status":"publish","title_hn":"458 ग्राम पंचायतों में शुद्ध जल मुहैया कराएगी जेएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
458 ग्राम पंचायतों में शुद्ध जल मुहैया कराएगी जेएमसी
विज्ञापन

- जलजीवन मिशन के तहत आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कवायद शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जलजीवन मिशन के तहत अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को टोटी का शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को लेकर कवायद प्रारंभ कर दी गई है। कवायद के क्रम में जिले की 458 ग्राम पंचायतों में परियोजना के निर्माण व संचालन की जिम्मेदारी मुंबई की कंपनी मेसर्स जेएमसी प्रोजेक्ट को सौंपी गई है। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र तथा नगरीय क्षेत्र में अब तक टोटी से पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जल निगम की थी। जलजीवन मिशन के प्रारंभ होने के बाद बदली व्यवस्था में यह कार्य लघु सिंचाई विभाग के देखरेख में कराए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत लघु सिंचाई विभाग द्वारा परियोजना को लेकर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा, जिसके तहत शासन से नामित मुंबई की कंपनी मेसर्स जेएमसी प्रोजेक्ट द्वारा निर्माण कराते हुए उसे चालू कराया जाएगा। प्रथम चरण में जिले की जिन 458 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था होगी, उसमें आठ ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पुरानी परियोजना है तथा उसे नए सिरे से बनाया जाना है। वहीं चार ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक व आयरन की अधिकता है। इसके साथ 446 सामान्य ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। विभागीय कर्मियों द्वारा इस दिशा में कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को टोटी एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर कवायद प्रारंभ की गई है। निर्माण के लिए कंपनी के नामित होने से निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ेगी।