फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jile mein do log korona pojitiv mile

जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 16 Jun 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
jile mein do log korona pojitiv mile
जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

3188 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में बुधवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना के 12330 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 74 है। मृतकों की संख्या 129 है।
अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 12126 हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 49 मरीज हैं। अब तक 606456 नमूनों की जांच हो चुकी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बुधवार को 1277 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच तेजी से कर रही है। साथ ही बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, 5000 लक्ष्य के सापेक्ष 3188 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कुछ स्थानों पर खराब मौसम के कारण लोगों को टीका लगवाने में परेशानी हुई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक से अधिक टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सीएचसी बनकटी की टीम ने हरपुर में शिविर लगाकर लोगों को टीका लगाया। सीएचसी के डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, सरिता मौर्या, किरन भारती, रेनू यादव व रेखा यादव की टीम ने 95 लोगों को टीका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed