{"_id":"63cee74a507d856f8f7c4eb0","slug":"jcb-returned-after-oppose-maharajganj-news-gkp465265220-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संपतिहा में घर तोड़ने पहुंची जेसीबी, विरोध होने पर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संपतिहा में घर तोड़ने पहुंची जेसीबी, विरोध होने पर लौटी
विज्ञापन
गोरखपुर - सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के मद्देनजर संपतिहा में घर को तोड़ने के दौरान हंगा?
- फोटो : MAHARAJGANJ
संपतिहा में घर तोड़ने पहुंची जेसीबी, विरोध होने पर लौटी
अड्डा बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग संपतिहा चौराहे पर सोमवार दोपहर पीएनसी के कर्मचारी नौतनवां नायब तहसीलदार के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते कि दो लोगों का घर तोड़ दिया गया। लोगों ने विरोध में करीब आधे घंटे हाई वे जाम कर दिया। सूचना पाते ही नौतनवां उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद जेसीबी लौट गई।
स्थानीय रामकेश मौर्य, हरिद्वार यादव, सूर्यनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ से 9 जनवरी को नोटिस मिला। 60 दिन का समय दिया गया है। अभी मुआवजे की रकम भी खाते में नहीं आई है। विंध्याचल यादव के खेत में गेहूं की फसल जोत दी गई। यह देखकर सड़क जाम की गई। घर में रखा सामान बाहर निकाला नहीं गया है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। अगर ऐसे ही मनमानी जारी रही तो आने वाले दिनों में समस्या बढ़ जाएगी। नियम का पालन करते हुए कार्रवाई की जाए, तो कोई विरोध नहीं होगा। मनमानी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपजिला अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। लोगों को वक्त दिया गया है, तब तक अपना सामान सुरक्षित कर लेंगे। समस्या समाधान कर दिया गया है।