फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jawan dies of cardiac arrest in Madhya Pradesh

जवान की मध्य प्रदेश में ह्दयगति रुकने से मौत

Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jawan dies of cardiac arrest in Madhya Pradesh
एमपीएसएफ जवान गोविंद गुरूंग की फाइल फोटो - फोटो : MAHARAJGANJ
जवान की मध्य प्रदेश में ह्दयगति रुकने से मौत
विज्ञापन

सैनिक गांव उदितपुर के रहने वाले थे गोविंद गुरूंग
फरेंदा(महराजगंज)। सैनिक गांव उदितपुर के 45 वर्षीय गोविंद गुरूंग मध्य प्रदेश स्पेशल फोर्स में तैनात थे। उनकी मौत मध्य प्रदेश में ह्दय गति रुकने से हो गई। जानकारी गांव पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। जवान का अंतिम संस्कार लेहड़ा दुर्गा मंदिर के पवह नाला पर किया गया।

फरेंदा क्षेत्र के सैनिक गांव उदितपुर भैया फरेंदा निवासी गोविंद गुरूंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर में (एमपीएसएफ) मध्यप्रदेश स्पेशल फोर्स में तैनात थे। छुट्टी के बाद कुछ दिन पहले ड्यूटी पर गए थे। बुधवार को दिन में ड्यूटी के दौरान गोविंद की अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में इलाज के बाद घर पहुंचे तो थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। पत्नी ने गोंविंद के मौत की जानकारी घर के लोगों को दी तो घर में कोहराम मच गया। बुधवार की देर रात उनका शव घर लाया गया तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। रिटायर्ड सूबेदार मेजर एसबी गुरूंग ने बताया कि जवान की मौत मध्यप्रदेश में हो गई थी। अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed