{"_id":"6aa1c37c00b79dc55f09fe76","slug":"janhit-kisan-party-has-launched-a-hunger-strike-to-secure-justice-for-the-victims-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184841-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जनहित किसान पार्टी ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जनहित किसान पार्टी ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की। पार्टी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर चार प्रमुख मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास ने पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दिव्यांग बच्ची के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने, परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना और आर्थिक सहायता दिलाने तथा घटना के बाद कथित रूप से समझौते का दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही बच्ची की चिकित्सकीय जांच में लापरवाही और प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी की जांच कराने की मांग उठाई।
फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी गांव की बुजुर्ग विधवा के बेटे की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग गांव में जनार्दन प्रसाद की विधवा के पट्टे की जमीन से कथित कब्जा हटाकर भूमि दिलाने की मांग भी की गई। वहीं फरेंदा क्षेत्र में आदित्य की हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने, पीड़ित परिवार को धमकी देने वालों पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
इस दौरान नवल कुमार, सुमित चौरसिया, विंद्रेश चौरसिया, सुमन नागवंशी, धर्मराज वर्मा, प्रदुम वर्मा बब्लू, अरुण वर्मा, महेश वर्मा, धर्मेंद्र गौतम और चुलाही मौजूद रहे।