फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jam problem solved

Maharajganj News: स्कूल की छुट्टी के बाद नहीं लगा जाम, यातायात पुलिस ने लिया संज्ञान

Sun, 16 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
jam problem solved
पं दीन दयाल इंटर कालेज की छुट्टी होने के बाद यातायात व्यवस्था तहत बच्चो को सड़क पार करवाते याताय
फोटो
विज्ञापन

व्यवस्था संभालने में अभिभावकों ने दिखाई समझदारी, सख्त हुई यातायात पुलिस को सड़क के किनारे से दूर हुए ऑटो चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद सड़क पर जाम लगने से होने वाली दुश्वारियों को अमर उजाला ने 14 अप्रैल के अंक में स्कूल से छुट्टी के बाद जाम और खतरों का इम्तिहान, बच्चे परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। खबर में अभिभावकों की पीड़ा को बयां करने के साथ ही तस्वीरों के जरिए समस्या को दर्शाया गया। समस्या पर यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजगता दिखाते हुए शनिवार को प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही। करीब घंटे भर यातायात पुलिस ने पसीना बहाया। विद्यार्थियों की मुश्किल को दूर करने के साथ ही उनको सुरक्षित बस में सवार कराने में मदद की गई। अभिभावकों ने अमर उजाला के प्रयास को सराहा है।
शनिवार को निचलौल रोड पर स्कूल की छुट्टी होने पर यातायात पुलिस विशप एकेडमी के पास पहुंची। यातायात पुलिस को पहुंचते ही सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से ऑटो खड़ी कर समस्या उत्पन्न करने वाले किनारा कस लिए। स्कूल के सामने सड़क पर पूरी जगह बना दी गई।
विज्ञापन

सोनपति देवी महिला महाविद्यालय चौराहे तक यातायात पुलिस ने मुकम्मल इंतजाम किया। इससे स्कूल बसें आसानी गुजर गईं। छात्रों को घर पहुंचने में देरी नहीं हुई। नगर सहकारी बैंक के पास मोड पर भी यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में जुटी रही। विद्यार्थियों को सुरक्षित ढंग से सड़क पार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशप एकेडमी के प्रधानाचार्य जीएस गिरि ने बताया कि यातायात पुलिस की सक्रिता से शनिवार को समस्या नहीं हुई। सभी बसें बगैर जाम में फंसे आगे बढ़ गईं। डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक रंजन ने बताया कि बस चालक ने आकर बताया कि शहर में जाम नहीं लगा है। बच्चों को समय से घर छोड़ दिया गया है। उन्होंने यातायात पुलिस के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला मुद्दों को उठाने के साथ ही मुकाम तक पहुंचाता है।

कोट
शहर में यातायात पुलिस हमेशा सक्रिय रहती है। अमर उजाला ने समस्या को दिखाया तो इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए दूर करने की कोशिश की गई। स्वस्थ आलोचना से कार्यों में सुधार होता है। यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर रहती है।
-गुलाब यादव, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed