फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jalabharaav se logon ko jhelanee padeen dushvaariyaan

जलभराव से लोगों को झेलनी पड़ीं दुश्वारियां

Thu, 26 Aug 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
jalabharaav se logon ko jhelanee padeen dushvaariyaan
शहर के दुर्गा मंदिर के बगल स्थित दुकान के सामने लगा पानी। - फोटो : MAHARAJGANJ
जलभराव से लोगों को झेलनी पड़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन

महराजगंज। कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सरकारी दफ्तरों में जलभराव से कर्मचारियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सदर कोतवाली के बैरक में बारिश का पानी घुस गया। बारिश बंद होने के बाद कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या थोड़ी कम हो गई।
बृहस्पतिवार को दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में जलभराव के कारण कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी हुई तो पानी में ईंट रखकर रास्ता बना लिया। सीएमओ कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क कीचड़युक्त हो चुकी है। परिसर में कहीं-कहीं जलभराव है। कॉलेज रोड पर सड़क के किनारे स्थित दुकानों में जलभराव हुआ, लेकिन बारिश बंद होने के बाद यह समस्या दूर हो गई। सदर ब्लॉक परिसर में भी जलभराव है। ऑफिसर्स कॉलोनी में जलभराव के कारण आने-जाने में परेशानी हुई। विस्मिल नगर, शास्त्री नगर, मऊपाकड़, आजादनगर, जयप्रकाश नगर के कुछ हिस्सों में जलभराव रहा। नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका कर्मी लगे हैं। उधर, फरेंदा, बृजमनगंज, धानी, निचलौल, घुघली, सिसवा समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

नौतनवां में नालियां ओवरफ्लो
नौतनवां। कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश शुरू हो गई। इस बीच आवश्यक कार्यों के लिए सड़कों एवं बाजार में निकले लोग छाता के सहारे आते-जाते दिखे। बारिश के कारण कस्बे के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। कुछ स्थानों पर नाली ओवरफ्लो हो गईं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारी आशीष अग्रहरि, ईश्वर चंद जायसवाल, मनौव्वर खान, गोलू कुमार, सुरेश गुप्ता, अमरिंदर सिंह, रवि मद्धेशिया आदि ने बताया कि सुबह से बारिश होने से दुकान पर ग्राहक कम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों तक रुक रुककर बारिश होती रहेगी। हवा की गति मध्यम रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उमस से राहत मिलेगी। पूरवा हवा चलेगी। बृहस्पतिवार को महराजगंज जिले में 35 एमएम बारिश हुई।
कैलाश पांडेय, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed