{"_id":"62c40757428bb25cff51f802","slug":"italian-citizen-arrested-for-entering-india-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo Neapl News: अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने वाला इटली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo Neapl News: अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने वाला इटली नागरिक गिरफ्तार
Tue, 05 Jul 2022 05:20 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:20 PM IST
सार
पकड़े गए विदेशी नागरिक के पास से बरामद पासपोर्ट के आधार पर उसका नाम नेगरी फेडेरिको निवासी इटली है। विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में इटली नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनौली सीमा के पगडंडियों के रास्ते एक विदेशी नागरिक के प्रवेश की सूचना पर एसएसबी 66वीं वाहिनी के जवानों ने उसे कुनसेरवा बाईपास पर पकड़ लिया और आब्रजन अधिकारियों को सौंप दिया। पूछताछ के बाद आब्रजन अधिकारी की तहरीर पर विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि एसएसबी हरदी डाली को सूचना मिली कि एक पगडंडियों के रास्ते एक विदेशी नागरिक भारत में घुसपैठ कर गया है। जिसके बाद जवानों ने टीम बनाकर उक्त विदेशी नागरिक की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान कुनसे रवा बाईपास पर एक विदेशी नागरिक बस की प्रतिक्षा करते देखा गया, जिसे जवानों ने पकड़ लिया और आब्रजन कार्यालय लाए।
विज्ञापन
उसके पासपोर्ट की जांच में पता चला कि वह म्यांमार के रास्ते 27 अगस्त 2020 को भारत में आने की कोशिश की, लेकिन कोरोना के कारण विदेशी नागरिक के प्रतिबंध के कारण उसे वापस जाना पड़ा फिर वह म्यांमार से हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचा, नेपाल में दो साल से अवैध रूप से रह रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में वह नेपाल से भागकर भारत में आना चाहता था। वह डिपार्चर के लिए नेपाल आब्रजन कार्यालय पहुंचा, जहां जुर्माने के साथ सात हजार डॉलर की मांग की गई। इतना पैसा नहीं होने के कारण वह भारत में प्रवेश किया और दिल्ली जाने की कोशिश में था।
पकड़े गए विदेशी नागरिक के पास से बरामद पासपोर्ट के आधार पर उसका नाम नेगरी फेडेरिको निवासी इटली है। विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।