फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It is necessary to take medicine to eradicate filariasis

Maharajganj News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का सेवन जरूरी

Sun, 10 Aug 2025 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Aug 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to take medicine to eradicate filariasis
महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को सर्वजन दवा सेवन अभियान का शुभारंभ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया के संपूर्ण उन्मूलन के लिए दवा का सेवन जरूरी है। इस साल छह ब्लॉकों और एक शहरी क्षेत्र के लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए 1319 टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत घुघली, पनियरा, मिठौरा, रतनपुर, फरेंदा, सिसवा ब्लॉक महराजगंज शहरी क्षेत्र में अभियान चलेगा। सीएमओ ने कहा कि जिले के लोगों को फाइलेरिया से बचाने के लिए अभियान 28 अगस्त तक चलेगा। अभियान के तहत कुल 16.01 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि दवा सेवन से ही संक्रमण की चेन टूटेगी। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कन्नौजिया, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी निलोत्पल, अनिल चौरसिया, कौलेश्वर चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed