फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Irrigation worker will continue the agitation till the arrest

गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखेंगे सिंचाईकर्मी

Sat, 15 Dec 2018 12:24 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 15 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Irrigation worker will continue the agitation till the arrest
गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखेंगे सिंचाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की जिला इकाई का धरना सिंचाई कार्यालय परिसर में तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष आमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 30 अक्तूबर को सिंचाई खंड द्वितीय कार्यालय में कार्य करने वाले वरिष्ठ सहायक अमित कुमार यादव जरूरी कार्य निपटा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसी दौरान एक ठेकेदार पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी अभिलेख उठा ले गया। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी के खिलाफ अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के मंत्री राणा प्रताप सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed