फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   irfan will play tenis cricket in bhutan

Maharajganj News: भूटान में क्रिकेट मैच खेलेंगे महराजगंज के इरफान, तेज गेंदबाज के रूप में हुआ चयन

Thu, 06 Apr 2023 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Thu, 06 Apr 2023 11:08 AM IST
सार

वर्ष 2008 से यूपी टीम में अंडर-16 में खेलना शुरू किया। 10 अक्तूबर से 13 अक्तूबर 2018 तक दुबई में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में इरफान को शामिल किया गया था।
 

विज्ञापन
irfan will play tenis cricket in bhutan
इरफान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भूटान में सात अप्रैल 2013 से होने वाले अंतरराष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में महराजगंज के इरफान शामिल होने जाएंगे। टेनिस क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इरफान का चयन गेंदबाज के रूप में किया है। इसके पहले इरफान बीते तीन जुलाई से छह जुलाई 2022 तक कोलम्बो में इंडो-श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बाल क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। उस मैच में इरफान ने कुल 11 विकेट चटकाए थे। इरफान यूपी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


इरफान पिपरा बाबू गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में एमएससी तक पढ़ाई पूरी की। खेल में रुचि होने के कारण कुछ बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं। वर्ष 2008 से यूपी टीम में अंडर-16 में खेलना शुरू किया। 10 अक्तूबर से 13 अक्तूबर 2018 तक दुबई में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में इरफान को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


इरफान के पिता अलाउद्दीन व मां तरन्नुम निशा ने बेटे के चयन पर खुशी जाहिर की। इरफान ने बताया कि युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए उचित प्रोत्साहन की जरूरत है। बेहतर करने के लिए प्रयास हमेशा करता हूं। सभी युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed