{"_id":"61e1ba5182494d78dc5e2bc6","slug":"irani-citizen-arrest-in-sonauli-border-maharajganj-news-gkp4236753192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: फर्जी पासपोर्ट के साथ ईरानी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल जाने का कर रहा था प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: फर्जी पासपोर्ट के साथ ईरानी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल जाने का कर रहा था प्रयास
Sat, 15 Jan 2022 01:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
ईरानी नागरिक गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले के सोनौली सीमा से शुक्रवार को फर्जी पासपोर्ट व वीजा के साथ भारत से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ईरानी नागरिक को आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर एक ईरानी नागरिक सोनौली आव्रजन कार्यलय पर नेपाल जाने के लिए वीजा पर स्टंप लगाने पहुंचा। जांच के दौरान उसके पास दो पासपोर्ट मिले। एक पासपोर्ट ईरान का था, जबकि दूसरा ग्रीस का। ग्रीस का पासपोर्ट फर्जी था, जबकि ईरान के पासपोर्ट पर लगे वीजा पर स्टंप नकली मिला।
विज्ञापन
पूछताछ में ईरानी नागरिक ने बताया कि वह 20 दिसंबर 2019 को मुंबई आया था। भारत में रहने के दौरान उस के वीजा की अवधि खत्म हो गई। उसने बताया कि दिल्ली में उसकी एक अफगानी नागरिक से मुलाकात हुई, जिसने 300 अमेरिकन डॉलर लेकर ईरान के पासपोर्ट पर फर्जी वीजा और स्टंप सहित ग्रीस का पासपोर्ट बनवा दिया।
विज्ञापन
इसके जरिए वह नेपाल जाना चाह रहा था। इस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हुसैन हमीदियान, 664 बीरीम अबदन ईरान के रूप में हुई है।