फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ir surway to Flood area in Maharajganj from CM YOGI

बाढ़ सुरक्षा व राहत बचाव के लिए सरकार गंभीर ः योगी

Sat, 04 Sep 2021 05:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
ir surway to Flood area in Maharajganj from CM YOGI
बाढ़ सुरक्षा व राहत बचाव कार्य के लिए सरकार गंभीर : योगी
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फरेंदा व सदर तहसील क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने के बाद बृजमनगंज क्षेत्र के जीएस पब्लिक स्कूल शाहाबाद में दस बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा एवं राहत बचाव कार्य के लिए सरकार गंभीर है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य युद्ध स्तर संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों तक बाढ़ राहत सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने महराजगंज जनपद के सभी बाढ़ प्रभावित 155 गांवों में तीन दिनों के अंदर नोडल अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित कर राहत सामग्री का वितरण कराने का निर्देश भी दिया। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी और सरकार की प्रतिबद्धता को प्रकट करते हुए कहा कि हर परिस्थिति में सरकार आपके साथ खड़ी है। लेकिन शासन- प्रशासन के प्रयासों के बीच आप सभी की सावधानी व सतर्कता भी अहम है। बाढ़ कम होने के बाद गांवों में संक्रामक बीमारी पांव न पसारे इसके लिए सरकार द्वारा कल से शुरू की जा रही विशेष अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, स्वच्छता व स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ किया जाए। इसके लिए सभी विभाग मिल कर सामूहिक प्रयास करें। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, प्रेमसागर पटेल, ज्ञानेन्द्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, अमनमणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ गौरव सोगरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed