फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   involve in nation building

'राष्ट्र निर्माण में जुटें ब्राह्मण'

Mon, 17 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
involve in nation building
फरेंदा में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/फरेंदा। स्थानीय मैरिज हाल में रविवार को ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन आयोजित हुई। जिसमें समाज को आगे बढ़ने व राष्ट्र के निर्माण में समाज की भूमिका अहम होने पर जोर देते हुए समाज के सभी लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज से लोगों को काफी अपेक्षाएं होती है। उनके किये गये कार्यों से समाज के अनेक जातियां सीख लेती है। ब्राह्मण समाज विमल व्यक्तित्व, सामाजिक स्तर पर एक जाति एवं व्यावहारिक व कर्मिक स्तर पर एक विचारधारा हैं। जो समाज के सुख के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं। देश व समाज के संगठन, संचालन, उन्नयन आदि में सनातन से ब्राह्मण की भूमिका अहम रही है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव श्यामनरायन चौबे ने कहा कि ब्राह्मण त्याग, क्षमा, राष्ट्रवाद, समाजवाद, सौहार्द आदि सद्गुणों से युक्त होता है। आज के राजनैतिक परिदृश्य में ब्राह्मण को शीर्ष से उतार कर राजनीतिक साजिश के तहत गर्त में धकेलने का काम किया जा रहा है। प्रेम शंकर मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। समाज में ब्राह्मणों को निम्न स्तर पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदामोहन उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण मतों का बिखराव इसके लिए जिम्मेदार है। अमित चौबे ने ब्राह्मण समाज के बिखराव का मुख्य कारण उन्हें उपेक्षित करना व सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करना बताया। एकजुटता के अभाव में ब्राह्मण समाज बिखर रहा हैं।  सम्मेलन को राजन तिवारी, प्राण तिवारी, दीपांसू मणि त्रिपाठी, अंकुर मणि त्रिपाठी ने कहा समाज के लोग अपना अस्तित्व बचाने के लिए सभी लोग एक मंच पर आ कर समाज के हित में कार्य करे। संचालन नीतेश मिश्र ने किया। इस दौरान मुकेश उपाध्याय, अजीत मणि, जयेंद्र उपाध्याय, शमि मिश्र, कृष्ण शंकर उपाध्याय आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed