फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investigation started against sub registrar

Maharajganj News: सब रजिस्ट्रार के खिलाफ जांच शुरू, नहीं मिला फुटेज, युवती बोली- सबूत मिटाने की हो रही कोशिश

Thu, 22 Jun 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation started against sub registrar
यौन उत्पीड़न का मामला : पीड़िता का दर्ज किया गया कलमबंद बयान, बोली- आरोपी को हर हाल में सजा दिलाऊंगी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे सदर सब रजिस्ट्रार राकेश राम के खिलाफ बुधवार को जांच शुरू हो गई। जांच टीम रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची, लेकिन उसे युवती से मारपीट के समय का वीडियो फुटेज नहीं मिला। पता चला कि उस वक्त कार्यालय का सीसीटीव कैमरा बंद था। पीड़ित युवती ने सब रजिस्ट्रार पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। उधर, पीड़िता का कमलबंद बयान दर्ज कर लिया गया है, जिसमें उसने कहा है कि वह आरोपी को हर हाल में सजा दिलाकर रहेगी।

पीड़िता का कहना है कि सब रजिस्ट्रार ने झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। विरोध करने में धमकी दी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसे सलाखों के पीछे भिजवा कर ही दम लूंगी। सब रजिस्ट्रार ने चिकनी-चुपड़ी बातें कर शादी का वादा कर कई बार गोरखपुर के एक होटल में ले गया। पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली गई तो वहां भी पहुंच गया। दोस्त को भी अपने साथ लाता था। अश्लील वीडियो दिखाकर उसने भी दुष्कर्म किया। आखिर कब तक सहन करती। बर्दाश्त नहीं हुआ तो शिकायत करने सब रजिस्ट्रार के दफ्तर पहुंची। वहां मेरे साथ मारपीट की गई। अब मामले को रफा-दफा कराने की साजिश रची जा रही है। कई लोग फोन कर दबाव बना रहे हैं, लेकिन केस वापस नहीं लूंगी।
विज्ञापन




-----------------

कोट--



केस दर्ज हो चुका है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पीड़िता का 161 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। न्यायालय में 164 के तहत बयान बृहस्पतिवार को दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रवि कुमार राय, सदर कोतवाल



----.

मामले को दबाने के लिए रकम बांटने की चर्चा



सब रजिस्ट्रार द्वारा युवती के यौन शोषण का मामला बुधवार को चर्चा का विषय बना रहा। बड़ा मामला होने के बावजूद कई न्यूज पोर्टलों से खबर नदारद रहने को लेकर लोग तरह-तरह की आशंका जताते रहे। कुछ का कहना था कि मामले को दबाने की कोशिश हो रही है तो कहता सूना गया कि पैसे में बड़ी ताकत होती है, सब संभव है। उधर, आरोपी सब रजिस्ट्रार ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए खुद को बेकसूर बताया। कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

---------



आज के समय में किसी से संबंध बनाना बड़ी बात नहीं

मामले में एक डॉक्टर पर सब रजिस्ट्रार को बचाने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर शुरू से ही मामले को मैनेज करने में लगा हुआ है। हद तो तब हो गई जब डॉक्टर की पत्नी ने भी सब रजिस्ट्रार को सही ठहराने की कोशिश की। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आज के समय में किसी से संबंध बनाना कोई बड़ी बात नहीं। अब यह सामान्य हो चुका है।




-----------

अभी और छलकेगी सब रजिस्ट्रार के पाप की गगरी



सदर सब रजिस्ट्रार पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज होते ही उनके कई पुराने मामले चर्चा में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सब रजिस्ट्रार पर पहले भी कई बार ऐसे आरोप लगे हैंं, लेकिन तब कोई केस दर्ज कराने के लिए सामने नहीं आया था। कुशीनगर की युवती के सामने आने के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अब कई अन्य युवतियां सामने आएंगी और सब रजिस्ट्रार के कारनामे उजागर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed