फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inverter and battery stolen after breaking down the Secretariat door.

Maharajganj News: सचिवालय का दरवाजा तोड़कर इनवर्टर-बैटरी चोरी

Fri, 11 Sep 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Inverter and battery stolen after breaking down the Secretariat door.
निचलौल। करमाहिया ग्राम पंचायत के सचिवालय भवन में बुधवार रात चोर ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। चोर सचिवालय में रखा इनवर्टर और बैटरी चोरी कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह पंचायत सहायक के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। ग्राम प्रशासक गंगोत्री देवी ने निचलौल थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम पंचायत के सचिवालय भवन में ग्रामसभा से संबंधित कार्यों के लिए इनवर्टर और बैटरी रखी गई थी। नौ सितंबर की रात चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर भवन में दाखिल हुए और इनवर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे पंचायत सहायक सर्वेश निषाद सचिवालय में कार्य करने पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो वहां रखा इनवर्टर और बैटरी गायब थी। उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान/प्रशासक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम प्रशासक गंगोत्री देवी ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने घटना की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed