{"_id":"6a8cb11cc5d9b0b3fb03df02","slug":"instructions-to-start-the-incomplete-work-of-operation-kayakalp-within-a-week-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183906-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑपरेशन कायाकल्प के अधूरे कार्य एक सप्ताह में शुरू कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑपरेशन कायाकल्प के अधूरे कार्य एक सप्ताह में शुरू कराने के निर्देश
विज्ञापन
लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश
बैठक में स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में हो रहे नामांकन की भी हुई समीक्षा
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, नामांकन और शैक्षिक योजनाओं की ब्लॉकवार समीक्षा की गई।
सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऑपरेशन कायाकल्प के निर्धारित पैरामीटर के अनुसार विद्यालयों में शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से शुरू कराए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अभी तक असंतृप्त विद्यालयों को अभियान चलाकर संतृप्त करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बाउंड्रीवाल निर्माण, विद्युत कनेक्शन, टाइलीकरण समेत अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने को कहा। पीएम श्री विद्यालयों में नए नामांकन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा आरटीई एक्ट-2009, स्मार्ट क्लास और अपार आईडी समेत अन्य योजनाओं की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीडीओ बीएन कन्नौजिया, बीएसए सुरजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत सभी खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।