{"_id":"68c722c64fc49fb6d407dc71","slug":"instructions-to-organize-the-campaign-on-a-large-scale-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-159617-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अभियान वृहद स्तर पर आयोजित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अभियान वृहद स्तर पर आयोजित करने का निर्देश
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के संदर्भ में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने 17 से दो अक्तूबर तक अभियान को व्यापक और प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया।
उन्होंने समस्त सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी सहयोगी विभागों को सोमवार 12:00 बजे तक अभियान के संदर्भ में अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपनी तैयारी को समय से पूर्ण करने और अभियान को वृहद स्तर पर आयोजित करने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की रूपरेखा से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पर्व के अंतर्गत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा उपस्थित रहे।