{"_id":"69b9c21bd3bf33796c0efa3c","slug":"instructions-to-make-arrangements-for-mobile-toilets-and-drinking-water-near-the-temple-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173523-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंदिर के पास मोबाइल शौचालय और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंदिर के पास मोबाइल शौचालय और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश
विज्ञापन
लेहड़ा मंदिर का निरीक्षण करते डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीणा।
नवरात्र को लेकर डीएम व एसपी ने लेहड़ा मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने रामनवमी और नवरात्रि त्योहार को लेकर थाना बृजमनगंज क्षेत्र स्थित लेहड़ा मंदिर में दर्शन करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंदिर में यातायात रूट के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मंदिर में दर्शन के लिए पुरुष व महिलाओं के लिए पृथक प्रवेश व निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बीडीओ और ईओ बृजमनगंज को मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास मोबाइल शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए कार्यवाही करें और कहीं भी कोई कमी न हो। उन्होंने स्वच्छता को लेकर विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पार्किंग, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को लेकर सीओ फरेंदा को निर्देश दिया। उन्होंने मंदिर में भीड़भाड़ वाले दिनों में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम भी मौजूद रहे।