फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to issue warning letters to 249 schools

Maharajganj News: 249 स्कूलों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश

Sat, 28 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Instructions to issue warning letters to 249 schools
महराजगंज। डीआईओएस कार्यालय की तरफ से जनपद के 249 स्कूलों से बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विज्ञान सहित अन्य विषय के शिक्षकों की जानकारी और मोबाइल नंबर मांगा गया था। जिससे शिक्षकों के मोबाइल नंबर विषयवार सार्वजनिक कर बोर्ड के विद्यार्थियों को काॅल सेंटर की सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन


अभी तक केवल 29 राजकीय विद्यालयों ने ही यह सूचना दी है। इसके अलावा परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए शिक्षकों की जानकारी देने को कहा गया था, लेकिन किसी स्कूल ने शिक्षकों की जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों को कोई समस्या न हो और नकलविहीन शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न हो सके। इस बार विषयवार प्रश्नों का जवाब विद्यार्थियों को मिल सके, इसके लिए काॅल सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया था। डीआईओएस कार्यालय से सभी 278 स्कूलों से विषयवार शिक्षकों की जानकारी और मोबाइल नंबर मांगा गया था।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को काॅल सेंटर की सुविधा देने के लिए शिक्षकों का मोबाइल नंबर और संबंधित विषय देने के निर्देश थे, लेकिन सिर्फ राजकीय काॅलेजों से ही जानकारी मिली है। स्कूलों को चेतावनीपत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed