{"_id":"68b5f6df7b34f7bbf70419ff","slug":"instructions-to-issue-notice-to-25-schools-for-charging-excess-fees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-158555-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिक फीस वसूलने पर 25 विद्यालयों को नोटिस जारी करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिक फीस वसूलने पर 25 विद्यालयों को नोटिस जारी करने का निर्देश
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में अधिक फीस वसूलने के मामले में जिलाधिकारी ने 25 विद्य्रालयों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय अपनी वेबसाइट बनाएं, जिसपर फीस संरचना, स्टाफ और छात्रों की संख्या, कैलेंडर वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की संख्या और विवरण आदि को प्रदर्शित करें। विद्यालय ड्रेस, किताबें आदि किसी दुकान विशेष से लेने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। किताब और ड्रेस के साथ अन्य किसी पठन सामग्री अथवा वस्तु की टैगिंग नहीं करेंगे। स्कूल एनसीईआरटी की किताबों को अनुमन्य करें। अप्रैल–मई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की टीम द्वारा की गई जांच में मानक से अधिक फीस वसूलने के दोषी पाए गए 25 विद्यालयों को नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया। इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि अप्रैल–मई माह में मानक से अधिक शुल्क वसूली की शिकायत को लेकर 144 विद्यालयों की जांच कराई गई। जिसमें 25 विद्यालयों को प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सुनिश्चित करें कि विद्यालय शासन के निर्देशों का अनुपालन करें। शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक दोहन न हो। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक पीके शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय, राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे।