{"_id":"68acb6760e8b6b5f4302741a","slug":"instructions-to-enter-100-data-on-e-kavach-portal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-157961-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत आंकड़ा दर्ज करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत आंकड़ा दर्ज करने का निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सोमवार को अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
डॉ. केपी सिंह ने एएनएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सभी गर्भवतियों की जानकारी मंगलवार तक ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग के लक्ष्य को पूरा करने और टीकाकरण सत्र के बाद सभी बच्चों की जानकारी यूविन पोर्टल पर अपलोड करने की हिदायत दी। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि नौ से बारह माह के सभी बच्चों को खसरा-रूबेलाऔर जापानी इंसेफेलाइटिस की पहली खुराक तथा 16 से 24 माह के बच्चों को डीपीटी बूस्टर, एमआर और जेई की दूसरी खुराक अनिवार्य रूप से दी जाए।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के ब्लॉक मॉनिटर राहुल कुमार ने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस वर्ष जीरो डोज बच्चों की संख्या में 25 प्रतिशत की कमी लाना है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने सभी एएनएम को निर्देश दिए कि वे आशा कार्यकर्ताओं और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के सहयोग से अपने क्षेत्र में सभी लोगों का आभा आईडी बनवाएं।
इस दौरान बिजेंद्र चौबे, बीएमसी पूजा, राहुल, पुनीता, प्रतिमा, अनीता यादव, बबीता यादव, मधु, विजयलक्ष्मी राय, पूनम उपस्थित रहे।