फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to deduct honorarium of Anganwadi and assistants

Maharajganj News: आंगनबाड़ी, सहायिका का मानदेय काटने का निर्देश

Fri, 27 Oct 2023 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Instructions to deduct honorarium of Anganwadi and assistants
25 शिकायतें आई थी, जिसमें मौके पर ही 5 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिंदुरिया/मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा कुइयां कंचनपुर में स्थित पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, किसान सम्मान निधि, दिव्यांग पेंशन, नाली तथा सड़क समस्या को अवगत कराया। 25 शिकायतें आईं थी, जिनमें मौके पर ही पांच शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तीन बच्चों का अन्न प्राशन भी कराया साथ ही ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक विद्यालय का भोजनालय, शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन की व्यवस्था का हाल भी जाना इस दौरान सब ठीक मिला। सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण के दौरान पाया कि पंजीकरण रजिस्टर में पंजीकृत बच्चों से कम बच्चे उपस्थित है। इसकी जानकारी आंगनबाड़ी और सहायिका से लेने के बाद तीन आंगनबाड़ी तथा तीन सहायिकाओं का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश सीडीपीओ को दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान गिरिजेश गुप्ता, ग्राम सचिव अमरेंद्र राज यादव, एडीओ पंचायत सुरेश कन्नौजिया,एपीओ शिवेन्द्र सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed