{"_id":"696fe32b9b3517d4930a6563","slug":"instructions-to-complete-revenue-and-election-work-on-time-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-169750-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजस्व एवं निर्वाचन कार्य समय से पूर्ण करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजस्व एवं निर्वाचन कार्य समय से पूर्ण करने का निर्देश
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा वर्चुअल की गई। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं निर्वाचन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध संपन्न करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण किए जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता पर कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान अंश निर्धारण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने खतौनी में अंकित खातेदार/सह-खातेदार के गाटों में अंश निर्धारण से संबंधित त्रुटियों/लोप अंश की जांच कर संशोधन, अंश निर्धारण, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना से जुड़े कार्य समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसआईआर के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट रोल का स्थलीय सत्यापन कर शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
एसआईआर विशेष पुनरीक्षण के संदर्भ में जिलाधिकारी ने कहा कि ईआरओ और एईआरओ मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने वाले मतदाताओं को जारी नोटिस स्वयं रिसीव कराकर पूर्ण विवरण प्राप्त करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, सदर एसडीएम जितेन्द्र सिंह, सदर तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार देशदीपक तिवारी उपस्थित रहे।