फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions for early disposal of pending audit

Maharajganj News: लंबित ऑडिट का जल्द निस्तारण कराने का निर्देश

Tue, 09 Jun 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Instructions for early disposal of pending audit
महराजगंज। वर्ष 2018-19 से वर्ष 2023-24 के ऑडिट परिपालन के लिए कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि आपत्ति वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक समस्त लंबित ऑडिट प्रस्तरों का जल्द निस्तारण करा लें। प्रति सप्ताह पांच-पांच प्रस्तरण का निस्तारण कराएं और इसकी अनुपालन आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिला लेखा परीक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने प्रस्तर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से प्रेषित किए जा रहे हैं, उनकी आख्या जल्द उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने सर्वाधिक लंबित ऑडिट प्रस्तर वाले सचिव हेमंत कुमार-20, ऋषिकेश पटेल-17, बाबूलाल, विवेक कुमार पटेल-11, रामनाथ-11 को कड़ा निर्देश देते हुए प्रस्तरों के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया पांडेय सहित सभी सहायक विकास अधिकारी (पं) और सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed