फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   inspection in quarantin center

अधिकारियों ने भ्रमण कर देखी लाकडाउन व क्वारंटीन की स्थिति

Wed, 01 Apr 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
inspection in quarantin center
अधिकारियों ने भ्रमण कर देखी लॉकडाउन व क्वारंटीन की स्थिति
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण से समाज को बचाने के लिए किए गए लॉकडाउन व जिले में क्वारंटीन स्थलों की हकीकत को बुधवार को जिले के अधिकारियों ने देखा। जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर उन्होंने व्यवस्था देखी तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने सबसे पहले नगर में लॉकडाउन की स्थिति को देखा। इसके बाद वे शिकारपुर, भिटौली होते हुए परतावल क्षेत्र के छातीराम गांव में बने क्वारंटीन स्थल पहुंचे। वहां पर उन्होंने मौजूद व्यक्तियों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा कहा कि 14 दिन तक वे यहीं पर बने रहें। घर व गांव में जाने की कोशिश न करें, उनका एक भी गलत कदम पूरे गांव को मुश्किलों में डाल सकता है। वहीं नगर पालिका महराजगंज के प्रभारी ईओ व अपर एसडीएम अविनाश कुमार तथा अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने चिउरहां में बने शेल्टर होम व अन्य आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया तथा वहां ठहरे लोगों से उपलब्ध सुविधा की जानकारी प्राप्त की। जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि वे समय से भोजन-पानी आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। सदर एसडीएम आरबी सिंह व सीओ देवेंद्र कुमार ने पनियरा क्षेत्र के क्वारंटीन स्थल का निरीक्षण किया। नौतनवां के एसडीएम जसधीर सिंह यादव व सीओ राजू कुमार शाव तथा निचलौल के एसडीएम अभय गुप्ता व सीओ रणविजय सिंह ने भी संबंधित तहसील क्षेत्रों में बनाए गए क्वारंटीन स्थल को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed