फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   inspction

मंडलायुक्त ने लोहिया गांव का निरीक्षण किया

Fri, 27 May 2016 01:00 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
inspction
लो‌िहहिया गांव का जायजा - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा,  लोहिया गांव जंगल जोगियाबारी में बृहस्पतिवार को दिन में मंडलायुक्त पी. गुरुप्रसाद ने चौपाल लगाकर गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यों में लापारवाही बरतने के कारण जल निगम के एक्सईन के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का डीएम को आदेश दिया।
मंडलायुक्त ने दिन में 12 बजे के करीब फरेंदा विकास खंड के वर्ष 2015-16 में चयनित लोहिया गांव में पहुंचकर चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं। 
 उन्होंने सबसे पहले लोहिया आवास योजना के अंर्तगत बनाए गए आवास, शौचालय, सोलर लाइट, हैंडपंप आदि का निरीक्षण किया।
सबसे पहले उन्होंने लोहिया आवास के पात्र चंद्रकला के अधूरे मकान को देखा। समाज कल्याण विभाग को लक्ष्य पूरा कराने की हिदायत दी। उसके बाद दूसरे पात्र कांति और सर्वजीत के घर पहुंचे। वहां पर इंडिया मार्कां हैंड पंप के किनारे बाउंड्री देख बिफर पडे़। कमिश्नर ने कहा कि बाउंड्री तुरंत तोड़ दी जाए नहीं तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में बनी आरसीसी सड़क के अधूरे कार्यों को पंद्रह दिनों के अंदर पूरा करने और सड़क को पेंटिंग कराने का आदेश पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचरियो को दिया गया। निरीक्षण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का निरीक्षण करने पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां सबसे पहले एक्सरे कक्ष, दंत विभाग, पैथालॉजी, डॉटस विभाग के अलावा वैक्सीन कक्ष, प्रसव कक्ष, लेवर रूम, दवा स्टोर रूम के साथ वार्डों का निरीक्षण किया। इसमें अधीक्षक डॉ. एस के सिंह से कई सवाल किए गए जवाब पर संतुष्ट दिखे। इसके बाद बैक्सीन कक्ष में पहुंच कर टीकाकरण के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। यहां कार्यों में रुचि न रखने वाली एएनएम आशा के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि 6212 टीकाकरण का लक्ष्य है इसको प्रति एएनएम और आशा के बीच कार्य को बांट कर आसानी से लक्ष्य हसिल करने की बात कही। वार्ड कक्ष में भर्ती मरीजों के भी हाल जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा स्टोर रूम में पहुंच कर फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार पांडेय से दवा के बारे में जानकारी लेने पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि जो दवा उपलब्ध न हो उसकी डिमांड कर शीघ्र दवा मंगा लें ताकि किसी भी मरीज को दिक्क्त का सामना न करना पडे़। उन्होंने विकास खंड फरेंदा में मनरेगा, समाजवादी पेंशन योजना सहित अनेक योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, पीडी श्रृषिमुनि उपाध्याय, एसडीएम जयचंद पांडेय, वीडीओ आंनद गुप्ता, बीके मोहन, प्रभाकर तिवारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी प्रभात कुमार के अलावा अनेक जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed