फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Innocent child who came to Manglik program died after falling into the river

Maharajganj News: मांगलिक कार्यक्रम में आए मासूम की नदी में गिरकर मौत

Tue, 21 May 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Innocent child who came to Manglik program died after falling into the river
नौतनवा। थाना क्षेत्र के सिरसिया खास स्थित समय माता मंदिर परिसर में मंगनी (छेकाई) कार्यक्रम में गए एक तीन वर्षीय बालक की रोहिन नदी में डूबकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी सोहन चौधरी के छोटे बेटे रूपेश चौधरी की शादी परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव जमुहानी में तय हुई थी। सोमवार को लड़की देखाई का कार्यक्रम सुनिश्चित था। दोनों पक्ष के लोग सिरसिया खास समय माता मंदिर परिसर में पहुंचे और छेकाई का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में रूपेश के बड़े भाई रमेश चौधरी का बेटा हिमांशु अपनी मां प्रिया चौधरी के साथ गया था। इस दौरान हिमांशु खेलते हुए रोहिन नदी की तरफ चला गया। खेलने के दौरान नदी में गिर गया। लड़की दिखाई का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब हिमांशु नहीं दिखा तो लोग सभी उसे खोजने लगे। थोड़ी दूर पर लोग रोहिन नदी के तरफ गए तो उधर भैंस चरा रहे किसी चरवाहे ने नदी में शव देखा तो बताया उसके बाद परिजन शव को पानी से बाहर निकाले। हादसे के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed