फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Innocent child dies after being hit by vehicle

Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत

Mon, 18 Mar 2024 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 18 Mar 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by vehicle
महराजगंज। दुकान पर सामान लेने जा रही सात वर्षीय बच्ची को स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बड़े पापा रामभरोस यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पनियरा क्षेत्र के मुजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर निवासी रामनेवास यादव की सात वर्षीय पुत्री अभया सोमवार सुबह करीब नौ बजे सामान लेने दुकान पर गई थी। मृतका के बड़े पापा रामभरोस ने बताया कि बच्ची को मुजुरी की तरफ से आ रही स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्ची उछल कर सड़क के उस पार जा गिरी। आसपास के लोग उसे लेकर पनियरा में एक निजी चिकित्सक के वहां ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता रामनेवास यादव कर्नाटक में रहकर ट्रक चलाते हैं। रामनिवास के दो संतान थीं, जिसमें अभया यादव बड़ी थी और छोटा लड़का कन्हैया है, जो चार साल का है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed