{"_id":"6410c746794a18d419012a84","slug":"injured-youth-dies-relatives-create-ruckus-maharajganj-news-c-7-1-85150-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: होली के दिन मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: होली के दिन मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Wed, 15 Mar 2023 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:37 AM IST
सार
बीते आठ मार्च को अतुल होली खेलने ससुराल परसिया इंदरपुर गया था। लौटते समय ससुराल के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने उसे रोक लिया और पीटने लगे। अतुल को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में वह घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद बेहोश हो गया।
विज्ञापन
अतुल रावत (फाइल फोटो)
विस्तार
महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसिया इंदरपुर में बीते बुधवार को होली खेलने ससुराल गए युवक का उसी गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को भोर में इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुआ महुई निवासी रामनयन के 24 वर्षीय बेटे अतुल रावत की शादी दो वर्ष पहले बगल के गांव परसिया इंदरपुर की रहने वाली युवती से हुई थी। बीते आठ मार्च को अतुल होली खेलने ससुराल परसिया इंदरपुर गया था। लौटते समय ससुराल के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने उसे रोक लिया और पीटने लगे। अतुल को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में वह घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद बेहोश हो गया।
परिजन उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार कर उसे पीजीआई के लिए रेफर किया गया। परिजनों ने पीजीआई न ले जाकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार को भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर घर आए और हंगामा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।