फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   injured young man died in maharajganj

Maharajganj News: होली के दिन मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 15 Mar 2023 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Wed, 15 Mar 2023 10:37 AM IST
सार

बीते आठ मार्च को अतुल होली खेलने ससुराल परसिया इंदरपुर गया था। लौटते समय ससुराल के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने उसे रोक लिया और पीटने लगे। अतुल को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में वह घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद बेहोश हो गया।

विज्ञापन
injured young man died in maharajganj
अतुल रावत (फाइल फोटो)

विस्तार

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसिया इंदरपुर में बीते बुधवार को होली खेलने ससुराल गए युवक का उसी गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को भोर में इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुआ महुई निवासी रामनयन के 24 वर्षीय बेटे अतुल रावत की शादी दो वर्ष पहले बगल के गांव परसिया इंदरपुर की रहने वाली युवती से हुई थी। बीते आठ मार्च को अतुल होली खेलने ससुराल परसिया इंदरपुर गया था। लौटते समय ससुराल के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने उसे रोक लिया और पीटने लगे। अतुल को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में वह घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद बेहोश हो गया।
विज्ञापन


परिजन उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार कर उसे पीजीआई के लिए रेफर किया गया। परिजनों ने पीजीआई न ले जाकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार को भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव लेकर घर आए और हंगामा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed