{"_id":"637bc27f7bd59457676656f5","slug":"injured-bike-rider-dies-after-colliding-with-culvert-maharajganj-news-gkp4582442153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराकर घायल बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराकर घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
पुलिया से टकराकर घायल बाइक सवार की मौत
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के दरहटा श्मशान घाट के निकट रविवार देर रात टूटी पुलिया की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार पानी में गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह टहलने गए युवकों ने पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, गौनरिया राजा निवासी खदेरू (30) बाइक की सर्विसिंग कराने चौक गया था। बाइक की कोई सामान चौक में नहीं मिलने पर वह मिस्त्री की बाइक लेकर सामान लेने महराजगंज चला गया। सामान लेकर वापस आते समय दरहटा स्थित संकरे पुलिया पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई तथा खदेरू टूटी हुई रेलिंग से होता हुआ नाले में गिर गया। रात में किसी को पता नहीं चल पाया।
सुबह टहलने निकले युवकों ने पुलिया के नीचे युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। किसी ने शव की पहचान गौनारिया राजा निवासी खदेरू के रूप में किया। परिजनों को जानकारी दी। परिजन तथा पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।