फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information regarding the special GST resolution scheme was provided during the interaction with traders.

Maharajganj News: व्यापारी संवाद में जीएसटी की विशेष समाधान योजना की दी जानकारी

Sat, 18 Jul 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Information regarding the special GST resolution scheme was provided during the interaction with traders.
महराजगंज। राज्य कर विभाग ने ईंट भट्ठा कारोबारियों को जीएसटी प्रावधानों की जानकारी देने और उनकी समस्याएं सुनने के उद्देश्य से शुक्रवार को आजाद नगर वार्ड में स्थित ईंट निर्माता समिति कार्यालय में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी की विशेष समाधान योजना, कर भुगतान, रिटर्न दाखिल करने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त राज्य कर खंड-एक हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि ईंट भट्ठों के लिए जीएसटी में दो कर दरें निर्धारित हैं। पहली छह प्रतिशत बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट और दूसरी 12 प्रतिशत इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ लागू है।
विज्ञापन

इस दौरान ईंट निर्माता व्यापारियों ने मनरेगा के तहत आपूर्ति की गई ईंटों का समय पर भुगतान न मिलने, बाजार में बिक्री कम होने, असमय बारिश से उत्पादन प्रभावित होने और सरकारी सड़क निर्माण कार्यों में ईंटों के अधिक उपयोग की मांग उठाई। इसके अलावा तराई क्षेत्र को देखते हुए टैक्स एवं रॉयल्टी में जीएसटी छूट, एक लाख ईंट उत्पादन के लिए कोयले की मानक मात्रा 18 टन से बढ़ाकर 20 टन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed