फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information of the law given to the students

विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी

Sat, 27 Oct 2018 01:08 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 27 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
Information of the law given to the students
विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिग्विजय नाथ इंटर काॅलेज चौक बाजार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके हित से जुड़ी कानून की जानकारी  दी गई। 
विज्ञापन


  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर ने कहा कि बच्चे कानूनी जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यहां सभी बच्चे नाबालिग हैं। जब तक लड़के की 21 वर्ष व लड़की की 18 वर्ष  पूरी नहीं हो जाती है,  तब तक बच्चों की कोई इच्छा कानून के मामले में नहीं चलती। बच्चों के माता-पिता उनके अभिभावक होते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ लिखकर अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  दहेज प्रथा कानूनन अपराध माना जाता है। सभी को इसके लिए एक प्रण लेना चाहिए कि शादी में दहेज नहीं लेंगें और बिना दहेज के शादी करके समाज में उदाहरण पेश करेंगे। घर में आई बहू के साथ अच्छा बर्ताव करेंगे।  उसे अपनी घर की ही बेटी व बहन की तरह ही इज्जत देंगे। अधिवक्ता  राजेश उपाध्याय ने विधिक जानकारी दी। विद्यालय की छात्रा बबिता पाण्डेय, राजनन्दनी त्रिपाठी, मनोरमा पटेल द्वारा सरस्वती वंदना व गोल्डी सिंह, मोनिका सिंह, व आरूषी वर्मा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव, उप प्रधानाचार्य रमेश उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, जगदम्बिका सिंह, माता प्रसाद, शेषनाथ, अरविन्द कुमार, तुलसी प्रसाद, विनोद कुमार, विमल, पंकज कुमार गुप्त, सूर्यप्रकाश गुप्त, आषुतोश कुमार, राजन सिंह, रामसुखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed