फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   information

गांवोें की सूचनाएं तत्काल दें : एसपी

Mon, 01 Mar 2021 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
information
एसपी ने चौकीदारों को लंच बॉक्स भेंट किया, दायित्व के प्रति सजग रहने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को चौकीदार सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए चौकीदारों को गांवों की सूचनाओं को तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एसपी ने चौकीदारों को लंच बाक्स आदि भेंटकर उत्साहवर्धन किया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि गांव छोटा हो या बड़ा, वहां की जिम्मेदारी चौकीदार पर है। गांव में होने वाली प्रत्येक हलचल की सूचना दें। अपराधियों पर अपनी नजर बनाए रखें, क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराएं, हर छोटी बड़ी घटना की सूचना पुलिस को दें। एसपी ने बताया कि चौक थाना क्षेत्र के ग्राम नक्शा बक्सा के चौकीदार राम सिंहासन को गांव में कच्ची शराब की सूचना देने पर 500 रु0 नगद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक, राम दुलार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों का नेत्र परीक्षण हुआ
वामा सारथी उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन परिसर में नेत्र परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 100 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजनों का नेत्र परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed