{"_id":"683afae15de727de86040276","slug":"information-given-about-app-based-verification-system-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150585-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एप आधारित सत्यापन प्रणाली की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एप आधारित सत्यापन प्रणाली की दी गई जानकारी
Sat, 31 May 2025 06:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 31 May 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों की ओर से किए गए सेल्फ सर्वे के सत्यापन के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण हुआ। यह प्रशिक्षण परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों को एप आधारित सत्यापन प्रणाली की जानकारी दी गई।
पात्र लाभार्थियों की पहचान, चयन और सत्यापन के सभी आवश्यक चरणों की व्याख्या की गई। पीडी रामदरश ने बताया कि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों के सेल्फ सर्वे का शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव और लेखपाल की ओर से सभी लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में न्याय पंचायत स्तर पर तैनात चेकर की ओर से कुल लाभार्थियों में से 10 प्रतिशत का क्रॉस सत्यापन किया जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण में विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी एवं एक समकक्ष अधिकारी की ओर से पांच प्रतिशत और जिलास्तर पर नामित अधिकारी की ओर से दो प्रतिशत लाभार्थियों का एप के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। संवाद