{"_id":"5ee265488ebc3e43034b0f39","slug":"information-about-mission-motivation-maharajganj-news-gkp354376491","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को दी मिशन प्रेरणा से जुड़ी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को दी मिशन प्रेरणा से जुड़ी जानकारी
विज्ञापन
मिशन प्रेरणा से जुड़ी जानकारी शिक्षकों को दी गई
बीएसए के निर्देश पर स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों ने दी जानकारी
महराजगंज। शासन द्वारा शुक्रवार की शाम को परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों व विभागीय जिम्मेदारों के साथ आयोजित होने वाले वीडियो मीट से पूर्व बृहस्पतिवार को स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों ने गूगल मीट के माध्यम से शिक्षकों से जुड़कर मिशन प्रेरणा से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई। चार-चार ब्लॉकों के शिक्षकों को तीन चरणों में इसका लाभ प्रदान किया गया।
मिशन प्रेरणा से जुड़ी जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक सदर, धानी, घुघली व फरेंदा, सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पनियरा, नौतनवां, बृजमनगंज व परतावल तथा दोपहर 12.30 बजे से 1.30 तक मिठौरा, लक्ष्मीपुर, सिसवां व निचलौल ब्लॉक के शिक्षकों से जुड़ते हुए उन्हें लाभ प्रदान करने की कोशिश की गई। शिक्षकों ने उनसे मिशन प्रेरणा को लेकर कुछ जानकारी चाही, जिस पर डायट के प्रशिक्षण प्रभारी रामजी, एसआरजी के सदस्य सत्यप्रकाश वर्मा, लवकुश वर्मा व कृष्णमोहन पटेल ने उन्हें जानकारी दी। डायट के प्रशिक्षण प्रभारी रामजी ने बताया कि गूगल मीट के माध्यम से शिक्षकों को मिशन प्रेरणा से जुड़ कर उसका लाभ उठाने तथा शिक्षण संबंधी अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।
लिंक न खुलने से निराश हुए कई शिक्षक
विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के न खुलने से कई शिक्षक निराश हुए। शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षिका सीमा तथा अन्य लोगों ने बताया कि लिंक के न खुलने की वजह से वे गूगल मीट के आनलाइन प्रशिक्षण से वंचित हो गए।