फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inform the administration about people stranded in Gulf countries

Maharajganj News: प्रशासन को दें खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सूचना

Tue, 03 Mar 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Inform the administration about people stranded in Gulf countries
महराजगंज। मंगलवार देर शाम जिला प्रशासन ने जनपद वासियों को होली त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने संयुक्त विज्ञप्ति के मार्फत मंगलवार रात्रि 9 बजे जनपद वासियों से रंगों का त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन

इसके साथ ही बताया है कि खाड़ी देश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी, कामगार, नौकरी पेशा के संदर्भ में जानकारी एकत्र की जा रही है। इससे उनके सकुशल वापसी के प्रयास होंगे। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, कतर, कुवैत, ईरान, इराक़ में जनपद वासियों के परिवार का कोई इस समय है तो उसके संपूर्ण विवरण व जाने के उद्देश्य को दर्शाते हुए जानकारी उपलब्ध कराएं। जानकारी तहसील, आपदा प्रबंधन विभाग को दी जा सकती है। परिजन अधिकारियों के मोबाइल फोन पर भी सूचना दर्ज करा सकते।
विज्ञापन

इसके लिए डीएम संतोष कुमार शर्मा का मोबाइल नंबर 9454417546, एडीएम डा. प्रशांत कुमार 7007129969, विजय यादव एसडीएम 9956694951 एवं आपदा विशेषज्ञ चंदन द्विवेदी 9628819145 का नंबर सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed