{"_id":"6740e135d564961c3e09b584","slug":"indian-youth-are-getting-wasted-not-only-in-online-gambling-but-also-in-nepals-casinos-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136388-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑनलाइन जुआ ही नहीं नेपाल के कसीनो में भी बर्बाद हो रहे भारतीय युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑनलाइन जुआ ही नहीं नेपाल के कसीनो में भी बर्बाद हो रहे भारतीय युवा
विज्ञापन
ासंवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल में ऑनलाइन ही नहीं कसीनो में भी भारतीय युवा बर्बाद हो रहे हैं। भारत-नेपाल के सोनौली सीमा से सटे रूपनदेही जिले में करीब आधा दर्जन कैसीनों में पूर्वांचल ही नहीं देश के अन्य हिस्सों के युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही हैं। तास के पत्तों, कैसीनों की चकाचौंध जिंदगी में भारतीय युवा रोज लाखों रुपये लुटा रहे हैं।
नेपाल में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सीमावर्ती भैरहवा में नेपाल के होटल कारोबारियों ने करीब आधा दर्जन कैसिनो संचालित कर रखा है। जहां पर भारतीय सैलानियों का आना जाना काफी बढ़ गया है। यहां गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, गाजीपुर, आजमगढ़ , बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, कुशीनगर, के बड़े घरों के युवा ही नहीं बल्कि दिल्ली ,बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब से भी मौज मस्ती करने वाले पहुंचते हैं। कैसीनों में 85 इलेक्ट्रानिक गेमिंग मशीन लगाई गई हैं।
जेब देखकर दी जाती हैं सुविधाएं : कैसीनो के बॉडीगार्ड आने वालों की जेब देखकर उन्हें सुविधाएं मुहैया कराते हैं। 5 से 10 लाख तक का रकम लगाने वालों को उनके शहर से कैसीनो तक लाने का खर्चा उठाया जाता है। इतना ही नहीं पूरी रकम हारने की स्थिति में उन्हें घर भी छोड़ दिया जाता है। ग्रुप में आने वालों के लिए भी कई तरह के ऑफर हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों के समिट भी यहां आयोजित होने लगे हैं। गोरखपुर और आसपास से युवा व्यापारियों की संख्या को देखते हुए सप्ताह में एक दिन गोरखपुर से नेपाल के कैसीनो तक टैक्सी चलाई जा रही है। कैसीनो में सिर्फ भारतीय और विदेशी नागरिकों को ही प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन
कैसीनों में इंट्री के लिए भारतीय पहचान पत्र जरूरी : कैसीनो के अंदर इंट्री के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, डीएल और पासपोर्ट में कोई एक दस्तावेजों की जरूरत होती है। फ्री के मेंबरशिप में 1000 रुपये से कार्ड को रिजार्च कराने के बाद ही शराब परोसा जाने लगता है। शराब और डीनर के एवज में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। मस्ती के साथ दिन की शुरुआत होती है और जैसे-जैसे रात गहराती है वैसे-वैसे युवा अपना सब कुछ नशे की हालत में हार जाते हैं।